पूर्णिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज में माघी पूर्णिमा पर पत्नी के संग स्नान करने गए पति की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ सौरा में माघी स्नान कर रहे थे, तभी गहरे पानी में जा समाने से उनकी जान चली गई। घटना रविवार की शाम की है।वही मृतक युवक की लाश सौरा नदी से 18 घंटे बाद सोमवार को सुबह लगभग 9 बजे निकाला गया।