मुशहरी: अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा गांव के एक युवक ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा
अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा गांव के एक युवक ने आत्म हत्या कर ली । मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा के 25वर्षीय संदेश कुमार के रूप में हुई है । मृतक के पिता ने बताया की हम चौक पर जा रहे थे तो सूचना मिला की आपका बेटा गले में फंदा लगा कर आत्म हत्या कर लिया है । देखे तो लीची के बागान में फंदे से लटका हुआ था ।