महसी: बेलहा बहरौली तटबंध पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहा बहरौली तटबंध पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में अर्जुन कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह शिवपुर बाजार से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी शिवपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।