बिहिया: गेहूं काटने के विवाद में चली गोली, नामजद प्राथमिकी दर्ज
Behea, Bhojpur | Apr 14, 2024 गेहूं काटने के विवाद में चली गोली, नामजद प्राथमिकी दर्ज बिहिया. तियर थाना क्षेत्र के तियर गांव के बधार में गेहूं काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोली चली. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना बुधवार की बतायी जा रही है. हालांकि मामले को लेकर गुरूवार को थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.