बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में भव्य झांकियों के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई
Budaun, Budaun | Mar 29, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में रविवार 5 बजे के आसपास कश्यप समाज द्वारा शनिदेव मंदिर से मां दुर्गा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा में कश्यप समाज के लोगों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए।