बरकागाँव: बड़कागांव नयाटांड़ रोड पर पत्थर से लदा ट्रैक्टर कुएं में गिर गया, देर रात हाइड्रा से निकाला गया
नयाटांड़ गांव स्थित उरीमारी रोड में एक पत्थर लदा ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। लगभग रात 9: 00 बजे ट्रैक्टर को हाइड्रा के सहारे निकला गया। बताया जाता है कि पत्थर लदा ट्रैक्टर आँगों गांव से कहीं दूसरे गांव में सप्लाई के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर ड्राइवर लापता है। परंतु ग्रामीणों का मानना है कि ट्रैक्टर को कुएं में डूबते हुए देख ड्राइवर भाग गया।