जौनपुर: जफराबाद थाना क्षेत्र के क्रॉसिंग के पास बस ने अध्यापक को मारी टक्कर, हुई मौत
जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के क्रॉसिंग के पास गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे एक स्कूली बस की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि केपी पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज के अध्यापक संतोष अपनी बाइक से गुरुवार की सुबह विद्यालय जा रहे थे।