ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गाँव में दबंगों की दबंगई सामने आई है।बेखौफ दबंगों ने खेत से घर लौट रहे युवक पर हमला किया है।गाँव निवासी सरफराज गुरुवार की शाम खेत से घर लौट रहा था।इसी दौरान आरोप है कि, गाँव के ही कुछ लोगों ने एकजुट होकर लाठी डंडे व लोहे की रॉड से उस पर हमला कर घायल कर दिया।जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस जांच कर रही है।