बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट और गोलीबारी में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कुंदन कुमार एवं मनीष कुमार है। सोमवार करीब 3:00 बजे एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है।