बरौनी: गढ़हारा थाना के भवन निर्माण के लिए अधिकारियों ने किया भूमि का निरीक्षण
गढ़हारा थाना के भवन निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों ने गुरुवार की दस बजे सुबह थाना क्षेत्र में चिह्नित किए गए भूमिका निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद रहे।जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में थाना को अपना भवन नहीं है।जिसको लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।