गाजीपुर दौरे पर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने मेडिकल कॉलेज स्थित महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक उनकी सुरक्षा और भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है।