रामपुर: रविवार को जेल रोड स्थित आवास पर आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्र शेखर ने सपा नेता आज़म खान के परिवार से की मुलाक़ात
Rampur, Rampur | Nov 17, 2024 रविवार को शाम 4 बजे आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर रामपुर पहुँचे। सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के जेल रोड स्थित आवास पहुंचकर उनकी पत्नी डॉ तंजीन फातिमा व उनके बेटे अदीब आजम खान से मुलाकात की। अभी कुछ दिन पहले ही चंद्रशेखर ने आजम खान के छोटे बेटे हरदोई जेल में बंद अब्दुल्लाह आजम से भी मुलाकात की थी।