सीबीगंज थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहा है अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर तिलियापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।