कानपुर की हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के श्रीधराचार्य हास्टल में रहने वाले छात्रों ने मंगलवार सुबह 10 बजे डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) ऑफिस में जाकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि सुबह के समय हास्टल की मेस में कर्मचारियों के द्वारा चप्पल पहनकर पैरों से आलू को साफ किया जा रहा था। वीडियो वायरल होते ही छात्रों ने जमकर हंगामा काटा।