नजफगढ़: द्वारका AATS पुलिस ने रोशनपुरा से चोरी के मामले में फरार महिला अपराधी को गिरफ्तार किया
द्वारका AATS पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रही एक महिला अपराधी को नजफगढ़ के रोशनपुरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गयी महिला अपराधी का नाम आशा देवी है जो नजफगढ़ के न्यू रोशनपुरा की रहने वाली है। आरोपी महिला के खिलाफ साल 2017 में छावला थाने में एक चोरी करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रही है।