चूरू: एनएच 52 ढाढ़र के पास ट्रक से डोडा पोस्त की तस्करी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 20, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-52 ढाढ़र के पास एक ट्रक से बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से पंजाब निवासी 30 वर्षीय तस्कर जसकीरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर 26 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।