कटेया थाना क्षेत्र के डीह बगही गांव में एक विवाहिता का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची कटेया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को रात 10 बजे सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।