मड़ियाहू: कमरुद्दीनपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर में 157 की जांच, 53 मरीज चयनित
सुरेरी क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर स्थित एक महाविद्यालय में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 157 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 53 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।