सहारनपुर: मंडी थाना क्षेत्र से मध्यप्रदेश पुलिस ने 8.50 लाख की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जबलपुर में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर के अली की चुंगी इलाके में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब पांच माह पहले एक युवक के खाते से 8.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जबलपुर ले जाकर पूछताछ कर रही है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।