हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन गांव में कई वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद को सुलझाने के लिए आज मंगलवार को प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तहसीलदार और पटवारी ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी और शाम करीब 4 बजे संबंधित कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गांव के आम रास्ते पर तार की बाड़ी लगाकर पाठक परिवार द्वारा रास्ता बंद कर दिया।