ग्वालियर के भंवरपुरा के तालाब में डूबा युवक ग्वालियर में भैंस चराकर लौट रहा एक चरवाहा भंवरपुरा के तालाब में डूब गया। घटना के समय वहां और भी कई लोग मौजूद थे लेकिन जब तक उसे बचाने का प्रयास किया जाता वह गहरे पानी में चला गया भंवरपुरा में वन चौकी के पास तालाब की यह घटना है।