समस्तीपुर: अमसौर गांव में घरेलू मामले को लेकर एक महिला के साथ की गई मारपीट
खानपुर थाना क्षेत्र के अमसौर गांव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जख्मी महिला लीला देवी ने बतायी कि उनके पति बाहर मजदूरी करते हैं। उनके देवर एवं ससुर घर में रहने नहीं देना चाहते हैं। इसी मामले को लेकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।