मनावर में रविवार दोपहर 2:00 इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर्व मनाया गया। दोपहर में बैंड-बाजे और डोल के साथ ताजियों का जुलूस निकला। बारिश के कारण ताजियों को पॉलीथिन से ढंका गया। महाराष्ट्र, इंदौर और बड़नगर से आए बैंड-बाजों ने मर्सिया और देशभक्ति के गीत गाए।इस मौके पर करबला की जंग की याद में मातम-तकरीरें हुई।