जयपुर के क्लार्क आमेर होटल में 15 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक आयोजित पांच दिवसीय जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का समापन समारोह आयोजित किया गया। पांच दिवसीय जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 500 से ज्यादा लेखक और वक्ताओं ने मंच के माध्यम से अपने-अपने विचार रखें। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल को लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहा। इस दौरान अगले फेस्टिवल की भी घोषणा की गई।