जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का विस्तृत आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा वेयरहाउस की समग्र प्रणाली की गहन समीक्षा की गई।