बरेली: गंगापुर में ट्रांसफार्मर के पास युवक की मौत, करंट लगने की आशंका
बरेली के बारादरी के मोहल्ला गंगापुर में मंगलवार सुबह मजदूरों की पुलिया के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दीवार और ट्रांसफार्मर के बीच फंसा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के आलमगीरि गंज निवासी 20 वर्षीय बबलू पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई।