आरा: बेटी के घर सीतामढ़ी जाते समय बहिरो ओवरब्रिज के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 4, 2025 बहिरो ओवरब्रिज के समीप ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के निवासी थे। बताया गया कि वो अपने बेटी के यहां सीतामढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान वो बहिरो ओवरब्रिज के समीप ट्रेन से गिर गए जिसमे वो गम्भीर रूप से जख्मी हो गए और मौत हो गई।जीआरपी के द्वारा सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।