कोल: शाहगढ़, मामूली कहासुनी को लेकर दंबगो ने घर में घुसकर मां बेटे के साथ की मारपीट,बेटे की तोड़ी उंगली,धमकी देकर दबंग फरार
Koil, Aligarh | Jan 30, 2024 अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव शाहगढ़ में मामूली कहासुनी के बाद दबंग पड़ोसियों ने मां-बेटे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।मारपीट करते हुए दबंगों ने पड़ोसी युवक राहुल की उंगली तोड़ दी और पुलिस से किसी भी प्रकार की शिकायत करने पर धमकी दी और मौके से फरार हो गए।घायलों ने मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए शिकायत की। पुलिस ने कही कार्रवाई की बात।