ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के सिलगन फाटक के पास यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत चालक का डंपर किया सीज
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जखौरा रोड स्थित सिलगन फाटक के पास यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी की टीम द्वारा सोमवार को दोपहर के करीब 3:00 बजे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, उसी दौरान एक डंपर आता दिखाई दिया, यातायात प्रभारी ने जब डंपर को रोका और चालक से पूछताछ की तो चालक शराब के नशे में धुत पाया गया, डंपर को सीज कर दिया गया है।