लाडपुरा: कोटा में चाकुओं से दोस्त की हत्या, 4 बदमाश डिटेन, बड़े भाई का बदमाशों से झगड़ा, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Feb 19, 2026 कोटा में बड़े भाई के कंपनी में हुई आपसी झगड़े में बीच में बोलने पर बदमाशों ने छोटे भाई की चाकुओं से हत्या कर दी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया।