लाडपुरा: अनंतपुरा पत्थर मंडी में ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
Ladpura, Kota | Feb 19, 2026 अनंतपुरा थाना इलाके की पत्थर मंडी में स्कूटी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी घटना में सुजीत पारेता की दर्दनाक मौत हो गयी। अनंतपुरा थाना ASI नवाब सिंह ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि पत्थर मंडी में ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आये जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी।शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।