धरमजयगढ़ । वन मंडल धरमजयगढ़ के छाल रेंज में 4 मई की शाम पांच बजे के आसपास जंगली हाथियों का देखने के बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जहां संबंधित विभाग के अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारी और हाथी मित्र दल की तीन हाथियों के दल पर निगरानी किए हुए है,आपको बता दें बोजिया के पास की यह घटना है जहां कई जंगली हाथी एक साथ रिहायशी इलाके के समीप देखे गए,