सिलवानी: ग्राम पठा पौड़ी 15 दिन से अंधेरे में, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर ग्रामीणों का धरना
Silwani, Raisen | Jan 30, 2026 ग्राम पठा पौड़ी में 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नल-जल योजना बंद है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर मनमानी के आरोप लगाए और शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी।