कोल: ITI रोड पर लहूलुहान गोवंश का शव मिलने से मचा हड़कंप, करणी सेना ने कार्रवाई की मांग, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के आईटीआई रोड की बताई जा रही है।जहां बुधवार की सुबह लहूलुहान हालत में गोवंश का शव मिलने से हड़कंप मच किया।इधर सूचना मिलने के उपरांत करणी सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गोवंश के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।