पत्थलगांव: डूमरबहार में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, एक पुरुष गंभीर घायल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH- 43 स्थित डूमरबहार में सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार की दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि साथ में सवार पुरुष गंभीर रूप से घायल