धरियावद: पेंशन अधिसूचना के विरोध में धरियावद पेंशनर समाज उपशाखा का प्रदर्शन, उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी पेंशन संबंधी नई अधिसूचना के विरोध में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा धरियावद के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पेंशनर्स अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी के नेतृत्व में पेंशनर्स ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए उपखण्ड अधिकारी धरियावद को ज्ञापन सोपा है।