लंभुआ: हनुमानगंज बाजार में शिव भक्तों ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, सोमवार को निकलेगी बाबा जनवारी नाथ की कांवड़ यात्रा
सुलतानपुर। विकास खंड भदैया के हनुमानगंज बाजार में रविवार को शिवभक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन लगातार पांच वर्षों से परंपरागत रूप से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। भंडारे के सफल आयोजन के बाद सोमवार को बाबा जनवारी नाथ की कांवड़