आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के सेठाकोली के ग्राम प्रधान ने बीते महीना पूर्व त्यागपत्र दे दिया था । वही गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यवाहक प्रधान हेतु एक आवश्यक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई । इस बैठक में सगड़ी एसडीएम श्याम प्रताप सिंह और प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा पुलिस की टीम मौजूद रही ।