ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में पुलिस ने पकड़ा नकली रिफाइंड ऑयल#
ग्वालियर के बहोडापुर इलाक़े में नक़ली रिफाइंड आयल पुलिस ने पकड़ा है। यहां से ग्यारह टीन भरे हुए और चालीस टीन खाली बरामद हुए हैं। एक हजार स्टिकर भी क्राइम ब्रांच को मिले हैं। गगन ब्रांड के रेपर लगाकर लोकल रिफाइंड आयल खपाया जा रहा था। बहोडापुर के किशनबाग क्षेत्र में मलखान आदिवासी दुकान में मिसब्रांड आयल बेचा जा रहा था।