नगर नौसा: खीरू विगहा में चुनावी चौपाल का आयोजन, युवाओं में दिखा जोश
विधान सभा निर्वाचन को देखते हुए ज़िले के विभिन्न प्रखण्डों में मतदाता जागरूकता अभियान जोरों पर है . स्वीप कार्यक्रम को गति देते हुए चुनाव आयोग के ज़िला आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव रविवार को हरनौत विधान सभा अन्तर्गत नगरनौसा प्रखंड के खीरू विगहा गाँव पहुँचे जहां ख़ासकर बड़े - बुजुर्ग , दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक किया ।