वारासिवनी: LPG के बाद पेट्रोल-डीजल की अफवाह से हड़कंप, पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने मोर्चा संभाला, अफवाह को बताया गलत
LPG गैस की किल्लत की अफवाह के बाद अब पेट्रोल-डीजल को लेकर सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरों से जिले में हड़कंप की स्थिति बन गई। महाराष्ट्र में कमी की खबर का असर सीमावर्ती बालाघाट में भी दिखा, जहां देर रात पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और मुनादी कर लोगों को समझाइश दी कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है।