कापसहेड़ा: बिजवासन से कापसहेड़ा थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार ,40 कार्टन अवैध शराब बरामद
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने बिजवासन गांव के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम राजीजुल मलिक है जो कापसहेड़ा के सूर्या विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 40 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक इ रिक्शा बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।