प्रखंड के सभागार में बीडीओ संजय कुमार एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शनिवार को दोपहर 2 बजे आयोजित की गई.बैठक में अधिकारियों ने वार्षिक ऋण योजना 2025-26, किसान क्रेडिट कार्ड , फिशरी, पशुपालन सहित विभिन्न कृषि एवं गैर-कृषि योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।