नानपारा: बितनिया में सेवा से संतृप्तिकरण अभियान के तहत जिलाधिकारी व विधायक ने कराई गोद भराई
विकासखंड शिवपुर के ग्राम पंचायत बितनिया में सेवा से संतृप्तिकरण अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में रामनिवास वर्मा विधायक व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पहुंचकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया इस दौरान विधायक तथा जिलाधिकारी ने महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा स्टाल का निरीक्षण कर आज की प्रगति रिपोर्ट मांगी