अकलतरा ब्लॉक सहित जिले में कृषक उन्नति योजना का किसानों को व्यापक लाभ मिला है और किसानों के खुशहाली आई है. जिले में इस योजना का लाभ 1 लाख 19 हजार किसानों को मिला है। किसानों ने इस पहल के लिए सरकार को धन्यवाद कहा है। जिले के जनप्रतिनिधि भी मानते हैं कि सरकार ने दूरगामी सोच के साथ किसानों को आगे बढ़ाने की नीति अपनाई है।