सबलगढ़: रामपुर कला में नव दुर्गा पर्व पर भक्ति का रंग, मां काली मंदिर में 56 भोग व सांस्कृतिक आयोजन संपन्न
नवदुर्गा के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध मां भगवानी काली देवी मंदिर (मां बागवाली मंदिर) में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में माता रानी का जागरण आयोजित हुआ, जिसमें रंगारंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया इस अवसर पर समस्त ग्राम वासियों के द्वारा माता रानी को 56 भोग का आयोजन किया गया