पूरनपुर: गांव गढ़ा कला में लापरवाही से गाड़ी चला रहा था सिपाही, नाराज़ ग्रामीणों ने सिपाही की कार को घेरा; वीडियो वायरल
सेहरामऊ थाना में तैनात एक हेडकांस्टेबल तीन दिन की छुटटी पर जा रहा था। गांव गढ़ा कलां में उसकी कार ग्राम प्रधान से टकराते हुए बच गई। जोगराजपुर मार्केट में भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी पुलिसकर्मी ने अनियंत्रित गति से कार दौड़ाई जिससे कई लोग बाल बाल बच गए। उन्होंने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। नाराज ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी को घेर लिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।