चेरिया बरियारपुर: बसौना मोड़ पर पोल से बाइक टकराने के कारण बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत
बेगूसराय रोसड़ा स्टेट हाईवे पर बुधवार की देर शाम बसौना मोड़ पर पोल से बाइक टकराने के कारण बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गाँव चकवारी टोला निवासी रामनारायण सिंह के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने ससुराल आकोपुर गोपालपुर से गांव जा रहा था।