जगाधरी: दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में सरकारी स्कूल के टीचर को जिला कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, ₹20,000 का लगाया जुर्माना
मामला फरवरी 2023 का है जब स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि 11वीं की दो छात्रों के साथ सरकारी स्कूल के टीचर के द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया था और यह केस कोर्ट में विचारधीन था। जिस पर मान्य जज साहब ने आज उसे दोषी करार देते हुए 3 साल की सजा और ₹20,000 रुपए का जुर्माना लगाया।