छौड़ाही: छौराही के दौलतपुर मालीपुर मुख पथ पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत
बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे में ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत। छौराही के दौलतपुर मालीपुर मुख पथ में पतला गांव स्थित पोखर के निकट हुई घटना। मृतक की पहचान मालीपुर गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी कैलाश पासवान की 60 वर्षीय पत्नी विमल देवी के रूप में की गई। जो मालीपुर गांव अपने ननद के यहां बर्थडे के दौरान अपने घर जा रहे थे।